निसिंग के वार्ड 2 में युवक को होम क्वारंटीन करते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : AMAR UJALA
निसिंग। निसिंग के वार्ड 2 के एक युवक ने आरोग्य सेतू एप्प पर लगातार 7 दिन तक खांसी होने की अपडेट कर दी। जिससे स्वास्थ्य विभाग ने एक्शन लेते हुए युवक का प्राथमिक चेकअप करने के बाद उसके पूरे परिवार को क्वारंटीन कर दिया। निसिंग सीएचसी की एएनएम कौशल्या ने बताया कि निसिंग के वार्ड 2 के युवक द्वारा आरोग्य सेतू ऐप पर लगातार 7 दिन से खांसी की अपडेट डाली थी। जिसकी सुचना मिलते ही निसिंग सीएचसी से डॉक्टरों की टीम ने तुरंत युवक के पते पर पहुंचकर पूरे परिवार का प्रथामिक चेकअप कर घर में ही क्वारंटीन कर दिया। इसके बाद करनाल भेजकर कोविड-19 का टेस्ट करवाया जाएगा। प्राथमिक जांच में कोविड-19 के लक्षण नहीं है। टीम में रीना, शिवकुमार व सुभाष मौजूद रहे।