फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान

Fri, 22 Nov 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। ससुराल में गाली गलौज होने से आहत युवक ने अपने घर आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जमालपुर निवासी शीला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे रवि 32 वर्ष की शादी वर्ष 2010 में रायपुर निवासी पिंकी के साथ हुई थी। उसकी पत्नी पिंकी घरेलू विवाद के कारण अपने मायके गई थी। उसे जिसको लेने के लिए उसका बेटा 18 नवंबर को सुसराल गया था। वहां पर उसके बेटे रवि के साथ पिंकी, पिंकी के भाई दलबीर, गजे सिंह, बच्चन व विनोद ने गालीगलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे परेशान होकर उसका बेटा घर आया और उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो वह उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां से उसे करनाल रेफर किया गया। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें