फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाजारों से गायब पीली पट्टी, निगम की लापरवाही और पुलिस की सख्ती में पिस रहे ग्राहक और दुकानदार

Sun, 07 Jun 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कर्ण बाजार से पीली पट्टी गायब है। जिसे नगर निगम की ओर से लगवाया जाना है। निगम अधिकारियों की लापरवाही और यातायात पुलिस की सख्ती के बीच दुकानदार और ग्राहक पिस रहे हैं। दुकानों के बाहर यदि कोई वाहन अवैध तरीके से खड़ा होता है पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाती है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि इससे उनकी दुकानदारी पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

इधर हालात यह हैं कि पुरानी लगी पीली पट्टी बारिश के बाद से मिट चुकी है। ऐसे में कुछ जगहों पर तो यह ही तय नहीं हो पा रहा कि दुकानदारों को कितनी आगे तक सामान रखने या वाहन खड़ा करने की जगह तय है। इसी तरह जहां पट्टी दिखाई दे रही है, वहां पर फड़ी व रेहड़ी वालों का अतिक्रमण है। इससे आगे अनजान ग्राहक अपना वाहन खड़ा कर देते हैं, जिनका पुलिस की ओर से चालान किया जा रहा है।
पिछले एक सप्ताह में रोजाना 500 से 600 वाहनों पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। इससे दुकानदार भी खफा हुए हैं। दो दिन पहले कर्णगेट व्यापारी एसोसिएशन यातायात थाना प्रभारी से भी मुलाकात कर चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन


करा रहे मुनादी, आज ई-रिक्शा चालकों की बैठक
इधर, पुलिस की ओर से बाजार में सड़कों पर अतिक्रमण न करने को लेकर लगातार मुनादी कराई जा रही है। शनिवार को भी बाजार में कई ई-रिक्शा के द्वारा मुनादी की गई। वहीं व्यापारियों की मांग पर पुलिस की ओर से रविवार को ई-रिक्शा एसोसिएशन की बैठक भी बुलाई गई है। थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि सुबह 10 बजे बैठक बुलाई है। जिसमें ई-रिक्शा चालकों को एक लेन में चलने व वैध जगह पर ही पार्किंग संबंधित चर्चा की जाएगी।

पीली पट्टी लगवाने की उठाई है मांग : अध्यक्ष
व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पार्षद संकल्प भंडारी का कहना है कि बाजार में पीली पट्टी लगवाने की मांग उठाई गई है। इसके लिए निगम अधिकारियों और उपायुक्त को पत्र लिखा गया है। साथ ही पुलिस से भी कार्रवाई में अभी राहत देने की मांग की है। कहा है कि बाजार में कार्रवाई न की जाए।

टी-फ्लाईओवर निर्माण के कारण बढ़ा यातायात
कर्ण बाजार में यूं तो त्योहारों के समय ज्यादा भीड़ होने से बाजार में स्थिति बिगड़ती है। अब पुरानी सब्जी मंडी मार्ग पर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। ऐसे में कर्ण बाजार में यातायात का दबाव भी बढ़ा है। ज्यादातर वाहन कर्ण बाजार से ही निकलते हैं। निर्माण कार्य और उखड़ी सड़क होने के कारण पुरानी सब्जी मंडी मार्ग से गुजरने से लोग बचते हैं।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क के गड्ढे भरने के अलावा जहां जरूरत है, वहां सफेद और पीली पट्टी लगवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हुए हैं। जल्द पट्टी लग जाएगी। - डॉ. आनंद कुमार शर्मा, उपायुक्त
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें