फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बैंक में गई महिला को बेहोश कर गहने व नकदी उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सदर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पासबुक में प्रविष्ठि करवाने आई एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर गहने व नकदी निकाल ली। पीड़ित महिला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

वकीलपुरा निवासी सुलोचना देवी ने शहर थाना पुलिस को बताया कि 27 मार्च को वह सदर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में गई थी। पास बुक में प्रविष्ठि करवाने के बाद जब वह बस अड्डे के लिए निकली तो रास्ते में उसे दो लोग मिले। दोनों ने पीने के लिए पानी मांगा। उसने कहा कि किसी दुकान से ले लो। आरोपी बोले, 20 रुपये दे दो उनके पास रुपये नहीं हैं। जिसके बाद उसने पर्स से 20 रुपये निकालकर दे दिए। उसके बाद वह बेहोश हो गई। 10 मिनट बाद होश आया तो उसकी कानों की बालियां, सोने की दो अंगूठियां, पर्स, बैंक की कॉपी, घर की चाबियां, आधार कार्ड, मकान की रजिस्ट्री सहित 3200 रुपये गायब थे। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें