फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिला ने तीन थानों के काटे चक्कर

Sat, 07 Sep 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिला पुलिस महिला विरुद्ध अपराधों के प्रति कितना गंभीर है, इस का खुलासा एक महिला की शिकायत से हुआ है। महिला को अपने पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने के लिए तीन थानों के चक्कर काटने पड़े। इसके बाद भी उसकी शिकायत पर मामला दर्ज ही नहीं हुआ। एसपी को शिकायत देने के बाद ही आरोपी पति के खिलाफ रामनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति उसे बहुत परेशान करता है। वह अपने पति से परेशान हो चुकी है। इस कारण वह अपने पति पर कानूनी कार्रवाई कराना चाहती है। इसके लिए उसने पहले महिला थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत लेकर गई। महिला थाने से उसे रामनगर थाने भेज दिया गया। इसके बाद रामनगर थाना पुलिस ने उसकी शिकायत को असंध थाने में भेज दिया।
इसके बाद उसे असंध थाना पुलिस ने बुलाया तो वह असंध थाना में गई। पुलिस ने उसे कहा कि क्या करना है। तो उसने पुलिस को कहा कि वह अपने पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराना चाहती है। इसके बाद पुलिस ने एक पेपर पर उसके हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद उसे घर जाने को कह दिया और कहा कि वह कार्रवाई कर देंगे लेकिन पुलिस ने उसके पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

इसके बाद उसने एसपी को शिकायत दी और शिकायत में पूरी घटना लिखी कैसे वह एक के बाद एक थाना में जाती रही। महिला ने एसपी को शिकायत में बताया कि वह असंध में अपने मामले की जांच नहीं कराना चाहती, उसे अपने पति से खतरा है। इसके बाद महिला की शिकायत पर रामनगर थाना में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें