फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। थाना इंद्री पुलिस को कमलेश ने बताया कि उसकी शादी सितंबर 2023 में पंजाब कॉलोनी वार्ड दस में हरीश मेहता के साथ हुई थी। तब से उसका पति, सास-ससुर, देवर और देवरानी उसके साथ मारपीट और गाल गलौज करते हैं। एक बार उसे जलाने की कोशिश भी की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल के लोग दहेज के लोभी हैं। पिछले एक साल से वह अपने मायके में रह रही है। अब आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनके पिता को भी जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन



हुक्का और पानी की मोटर चोरी
करनाल। थाना मधुबन पुलिस को सुमित निवासी कुटैल ने बताया कि 20 मई को उसके घर से चोर एक हुक्का और पानी की मोटर चोरी कर ले गए। सुमित ने इस चोरी का आरोप गांव के ही शुभम और फाजिल पर लगाया है। सुमित ने बताया कि जब उसने फाजिल से सामान वापस मांगा तो फाजिल ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें