फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को मिलेंगे 51 हजार रुपये

Fri, 27 Feb 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नरवाल क्रिकेट अकादमी की ओर से निशान पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में 15 मार्च से एक अप्रैल तक महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


अकादमी के कोच उधम सिंह राणा ने बताया कि टूर्नामेंट की टीम एंट्री फीस 15 हजार रुपये निर्धारित की गई है। लीग मुकाबले 40-40 ओवर के होंगे, जो सफेद गेंद से खेले जाएंगे। फाइनल मैच 1 अप्रैल को निशान पब्लिक स्कूल के क्रिकेट मैदान पर होगा। टूर्नामेंट में बेहतर बल्लेबाज, बेहतर गेंदबाज, मैन ऑफ द मैच और पूरी सीरीज की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को पुरस्कार दिए जाएंगे। स्कूल प्रबंधन के निदेशक सौरव सिंगला व अभिषेक बंसल ने बताया कि प्रत्येक मैच के श्रेष्ठ बल्लेबाज को क्रिकेट बैट और श्रेष्ठ गेंदबाज को जूते दिए जाएंगे। यह प्रतियोगिता सुमित नरवाल वेल्फेयर फाउंडेशन की ओर से ठाकुर धूम सिंह की स्मृति में कराई जा रही है। इसमें जिले की महिला क्रिकेट टीमें इसमें भाग ले सकती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें