फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पश्चिम बंगाल की टीम ने पांच विकेट से जीता खिताब

विज्ञापन
​क्रिकेट प्रतियोगिता में शाॅट मारता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
करनाल। सीआईएससीई राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया है। फाइनल मुकाबले में पश्चिम बंगाल की टीम ने तमिलनाडु को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितंबर से एक अक्तूबर 2026 तक किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन तीन सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए। इन मैचों का आयोजन स्टार स्पोर्ट और राणा ब्रदर क्रिकेट अकादमी में हुआ। पहले सेमीफाइनल में पश्चिम बंगाल ने उत्तर-पश्चिम बंगाल को आठ विकेट से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में तमिलनाडु ने बिहार एवं झारखंड को 10 रन से मात दी। तीसरे स्थान के लिए बिहार एवं झारखंड ने उत्तर-पश्चिम बंगाल को चार विकेट से हराया और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता की मेजबानी आदर्श पब्लिक स्कूल ने की।
प्रतियोगिता में शामिल टीमें
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 14 टीमों ने भाग लिया। इनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गोवा, केरल और मध्य प्रदेश की टीमें प्रमुख थीं। महाराष्ट्र, उत्तर-पूर्व, उत्तर-भारत, उत्तर-पश्चिम और ओडिशा की टीमों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पुडुचेरी एवं अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की टीमें भी प्रतियोगिता का हिस्सा थीं। विजेता पश्चिम बंगाल और उपविजेता तमिलनाडु की टीमें भी इनमें शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें