कसबे के एक गांव
में दिल्ली की एक महिला के परिवार को आश्रय देकर एक व्यक्ति ने उसी परिवार
की दस वर्षीय बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। आरोपी दो माह पहले शादी का
झांसा देकर एक महिला के परिवार को दिल्ली से लेकर आया था। पुलिस ने बच्ची
की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को अदालत में पेश
कर दिया। जहां से उसे चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बीते दो महीने से गांव में रह रही बिहार के एक गांव की वासी बच्ची की मां
ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि आरोपी राममेहर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
से उसे दो माह पहले शादी का झांसा देकर बच्चों सहित गांव लेकर आया था। कुछ
दिन पहले राममेहर का बर्ताव उसके परिवार के प्रति बदलने लगा।
शुक्रवार को
महिला ने पुलिस को कंट्रोल रूम पर फोन कर सूचित किया। बाद में महिला ने
पाया कि उसकी बच्ची दर्द से बिलख रही थी। निसिंग पुलिस ने मौके पर पहुंच
बच्ची का मेडिकल करवाया। इस मामले में निसिंग थाना प्रभारी अजीत सिंह का
कहना है कि जांच में बच्ची के साथ दुराचार होने की पुष्टि हुई है।