फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिना बीन और ढोल के नहीं निकलती थी बरात...

विज्ञापन
 गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन डा.मंगलसेन ऑडीटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के समापन पर डेरू बजा
विज्ञापन
भगवान दास
विज्ञापन

करनाल। गीता जयंती महोत्सव के दौरान हरियाणा के कोने-कोने से आए लोक कलाकारों ने तीन दिनों तक अपनी मनमोहक प्रस्तुति से वातावरण को सुरों की खुशबू से भर दिया। कहीं बीन की मीठी तान गूंजती रही, तो कहीं डेरू और ढोल ताशे की थाप पर लोग अनायास ही झूमने लगे। आधुनिक संगीत और डीजे के शोर में भी इन पारंपरिक वाद्यों की अनूठी मधुरता ने सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहे लाड़वा के 64 वर्षीय कलाकार गुरदेव सिंह। उनके हाथों में जैसे डेरू बोलने लगता था। दर्शकों की भीड़ बार-बार उनके चारों ओर एकत्रित हो जाती। गुरदेव ले बतरसर कि उनकी संगीत यात्रा रेडियो पर गाए गए गीतों से शुरू हुई थी। उन्होंने हारमोनियम सीखा, उसके बाद सारंगी और डेरू ने उनके जीवन को नई दिशा दे दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले के समय में कलाकारों की बहुत इज्जत होती थी। बिना बीन और ढोल के तो बारात भी नहीं निकलती थी। आज हालत ये हैं कि डीजे ने सबकी जगह ले ली है।परंपराओं की जगह तेज शोर ने ले ली है
विज्ञापन

बोले कि आज की युवा पीढ़ी इन लोककलाओं से कतराती है। उन्हें लगता है कि यह विद्या उनके मॉडर्न जीवन से मेल नहीं खाती। यही कारण है कि अनेक पुरातन वाद्य यंत्र और लोककला परंपराएं धीरे धीरे विलुप्त होने की कगार पर है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें