फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मौसम ठीक हुआ… ट्रेनों की चाल नहीं

Mon, 23 Mar 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मौसम सामान्य होने के बावजूद रेल संचालन अब तक पटरी पर नहीं लौट पाया है। ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी से यात्रियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी स्थिति में खास सुधार नहीं दिखा और कई प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से रेलवे स्टेशन पहुंचीं। स्टेशन पर सुबह से ही यात्री ट्रेनों के इंतजार में बैठे नजर आए।
विज्ञापन

कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। वहीं कुछ की आगे की कनेक्टिंग ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। रविवार को सबसे अधिक तीन घंटे की देरी से सचखंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस करनाल रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर लगभग दो घंटे देरी से पहुंची। अमृतसर-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब 30 मिनट, दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस एक घंटे व दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे की देरी से करनाल स्टेशन पहुंची।
उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अजय माइकल ने बताया कि ट्रेनें पिछले डिवीजनों से ही देरी से मिल रही हैं। इसी कारण वे दिल्ली डिवीजन में भी विलंब से पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि संचालन को नियमित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें