फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की निकासी को लेकर प्रदर्शन, 20 मिनट के लिए थमें वाहनों के पहिये

Thu, 15 Dec 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
पानी की निकासी को लेकर प्रदर्शन, 20 मिनट के लिए थमें वाहनों के पहिये - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पानी की निकासी की समस्या को लेकर डेरा रामरंग के गुस्साए दर्जनों महिला-पुरुषों ने पानीपत-करनाल सर्विस लेन पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार व बीडीपीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों के सर्विस लेन पर बैठने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अडिग थे। ग्रामीणों ने चेताया कि जब तक उनकी समस्या का हल नही होता, वे सर्विस लेन से नहीं उठेंगे। पुलिस के ठोस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सर्विस लेन से जाम खोला और नारेबाजी करते हुए बीडीपीओ कार्यालय में पहुंच गए। जहां पंचायतीराज के अधिकारियों व ग्रामीणों में तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


बुधवार को डेरा रामरंग के दर्जनों महिला-पुरुष जिला पार्षद व जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस दीपक त्यागी के नेतृत्व में गांव में पानी की निकासी की समस्या के हल के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय पहुंचें, लेकिन कई घंटों तक अधिकारियों का इंतजार करने के बाद कोई उनसे मिलने नहीं पहुंचा, तो गुस्साएं ग्रामीणों ने जिला पार्षद के साथ रेलवे रोड के सामने जीटी रोड स्थित पानीपत-करनाल सर्विस लेन पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि डेरा रामरंग ग्राम पंचायत गढीभरल के अंदर आता है, लेकिन इस डेरे में गंदे पानी की निकासी का कोई समाधान विभाग ने नही किया है। डेरे की गलियों व सड़कों पर डेरे का गंदा पानी भरा है।

जिससे मक्खी-मच्छर पैदा होकर बीमारियों को बढ़ावा दे रहे हैं। इतना ही नहीं पानी भरा होने से लोगों को अपने घरों तक पहुंचाना भी मुश्किल हो जाता है। इस समस्या के समाधान को लेकर जिला प्रशासन को भी शिकायतें दी जा चुकी है, लेकिन प्रशासन के कानों पर जूं तक नही रेंगी। अपने डेरे की समस्या के हल को लेकर आज उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। जब तक उनकी समस्या का हल नही होता, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


20 मिनट तक थमें वाहनों के पहिये, पुलिस ने खुलवाया जाम
जीटी रोड स्थित पानीपत-करनाल सर्विस लेन पर लगभग 20 मिनट तक जाम लगा रहा। जिससे रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम को देख वाहन चालकों ने दूसरे रास्तों का सहारा लिया तो वहां पर भी जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अडिग थे। पुलिस ने अधिकारियों के साथ बातचीत का ठोस आश्वासन देकर जाम खुलवाया, तो ग्रामीण नारेबाजी करते हुए बीडीपीओ कार्यालय में पहुंचें और जमकर बवाल काटा।

एसडीओ व ग्रामीणों के बीच तीखी नोंकझोंक
बीडीपीओ कार्यालय में काफी इंतजार के बाद पंचायतीराज के एसडीओ केजी गोयल पहुंचें तो ग्रामीणों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। इतना ही नही ग्रामीणों व एसडीओ के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। इसके साथ ही एसडीओ ने बीडीपीओ के साथ डेरा रामरंग में मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेकर समस्या के हल का ठोस आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

जल्द से जल्द करेंगे समस्या का समाधान
पंचायती राज के एसडीओ के.जी. गोयल का कहना है कि डेरा रामरंग में पानी की निकासी की समस्या है। जिसको लेकर ग्रामीण कार्यालय में आए थे। डेरे की समस्या के हल को लेकर वे बीडीपीओ के साथ स्थिति का जायजा लेंगे और समस्या को जल्द से जल्द हल करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें