फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गाली देने की रंजिश में चौकीदार की ईंट मार की थी हत्या

Mon, 06 Oct 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए-वन पुलिस टीम ने काबड़ी रोड पर वीरवार की रात फैक्टरी के अंदर चौकीदार की ईंट मारकर हत्या करने की वारदात का शनिवार को पर्दाफाश कर आरोपी को अर्जुन नगर से काबू किया है। आरोपी की पहचान पारदुल्ला हरदोई यूपी हाल गंगाराम कॉलोनी निवासी सूरज उर्फ संजय के रूप में हुई है। रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। वारदात में प्रयुक्त ईंट पहले ही मौके से बरामद की जा चुकी है।

सीआईए वन प्रभारी संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह काबड़ी रोड कुलदीप नगर स्थित एआर फैक्टरी के सामने वाली फैक्टरी में काम करता है। एआर फैक्टरी का चौकीदार रामकिशन और कई बार एक साथ बैठकर शराब पीते थे। शराब पीने के दौरान रामकिशन उसे गाली करता रहता था। वह रामकिशन से रंजिश रखने लगा और सबक सिखाने के लिए मौके की तलाश में था। 2 अक्टूबर की रात वह फैक्टरी की दीवार फांदकर अंदर घुसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकिशन गेट के साथ बने कमरे में बैठकर शराब पी रहा था। उसने गेट के पास से एक ईंट उठाई और रामकिशन के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। रामकिशन की हत्या कर वह अपने कमरे पर जाकर खून से सने कपड़े बदलकर भाग गया था। थाना पुराना औद्योगिक में फैक्टरी मालिक अभिमन्यु गुलाटी की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें