गांव कोहंड के फाटक पर रविवार रात को कुछ युवकों ने एक ट्रक चालक व
परिचालक पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया, जिससे ट्रक चालक व परिचालक गंभीर
रूप से घायल हो गए।
ट्रक चालक की पिटाई के विरोध विरोध में गांव गुढ़ा के
सैकड़ों ग्रामीणों ने गुढ़ा गैस प्लांट के मुख्य गेट में जमकर हंगामा किया
और हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों
द्वारा गेट पर लगाए गए जाम के कारण करीब दो घंटे तक प्लांट से वाहनों के
आवागमन का सिलसिला रुक गया।
जैसे ही मामले की सूचना घरौंडा पुलिस को मिली
तो थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा
बुझाकर शांत किया। पुलिस द्वारा हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने के
आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने रास्ता बहाल किया। रविवार देर रात
गांव गुढ़ा निवासी राजकपूर व उसका परिचालक बिट्टू सिलेंडरों से भरी गाड़ी
खाली करके गुढ़ा गैस प्लांट वापस आ रहा था।
गांव कोहंड के फाटक पर लगभग दो
दर्जन युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए
थे। आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना मूनक पुलिस व उनके परिजनों को
पुलिस को दी गई। मूनक चौकी हरिकिशन रात को ही मौके पर पहुंचे और परिजनों ने
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
गांव गुढ़ा के ग्रामीणों
को जैसे ही राजकपूर व उसके परिचालक पर हमले की सूचना मिली तो सोमवार को
सुबह सैकड़ों महिला-पुरुष गुढ़ा गैस प्लांट पर पहुंच गए और जमकर बवाल काटा।
ग्रामीणों ने प्लांट के कर्मचारियों व अधिकारियों व गैस सिलेंडरों के
ट्रकों पर प्लांट में आवागमन पर रोक लगा दी और हमलावरों के खिलाफ मामला
दर्ज करने की मांग की। ग्रामीण राजकुमार, मदन, संजय, ईश्वर नंबरदार,
ब्रह्म सिंह, राजेंद्र सिंह का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव कोहंड
के कुछ युवकों ने राजकपूर व बिट्टू लाठी डंडों से हमला करके बुरी तरह से
घायल कर दिया।
उन्होंने बताया कि पहले भी गांव कोहंड के युवकों ने इस पर
हमला किया था। सोमवार सुबह मामला बढ़ता देख चौकी प्रभारी ने इसकी सूचना
थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह को दी। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पूरे
मामले की जांच की। थाना प्रभारी व प्लांट के मैनेजर शमरेश ने ग्रामीणों को
हमलावरों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
कोट
रविवार
रात को कुछ कोहंड के युवकों ने एक ट्रक चालक व परिचालक को लाठी डंडों से
पीट दिया था। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गांव गुढ़ा के
ग्रामीणों ने विरोध किया था। ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत
कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
- गुरविंद्र सिंह, थाना प्रभारी घरौंडा।