देहरादून। पिछले कई दिन से हर्रावाला में पार्षद कार्यालय के माध्यम से पुलिस चौकी हर्रावाला द्वारा लगभग 400 मजदूरों को दोनों समय भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। जिसमें पार्षद विनोद, हर्रावाला के पूर्व प्रधान मूलचंद सिरस्वाल, गोपाल हवेलिया, धनवीर रावत, कीर्ति प्रसाद गुप्ता, कुशल पाल, अनिल पासवान, श्रवण कुमार, कलीराम, सोनू, संजय, मनीराम, देवेंद्र, जित्तू, विनय, अनिल सरवन आदि कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं।