फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड लगाने को लेकर दो पार्षदों में ठनी

Tue, 10 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
बासों गेट वार्ड नंबर 14 में चौक पर स्थित खटिक धर्मशाला के ऊपर बोर्ड लगाने को लेकर मौजूदा पार्षद विनोद तितोरिया और पूर्व पार्षद तंवर के गुटों में ठन गई। दोनों गुटों के बड़ी संख्या में लोग आमने सामने आ गए। बढ़ते तनाव के मद्देनजर  जिले के सभी थाना प्रभारी मौके पर बुला लिए गए।
विज्ञापन


पुलिस ने बड़ी मुश्किल से मामले को शांत करवाया। अंत में सोमवार को लगाए गए पार्षद विनोद तितोरिया के दिवाली की शुभकामनाओं का बोर्ड उतारने पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई। इस तरह दो घंटे बाद हंगामा शांत हुआ। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें