फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर को दिया जाएगा नव स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर को आधुनिक स्वरूप देने की तैयारी है। प्रस्ताव पास हो चुका है। बजट जारी होने का इंतजार है। नए स्वरूप में नर्सिंग स्टेशन से लेकर डॉक्टरों के केबिन तक को आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इसके ढांचे और अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। मॉड्यूलर डिजाइन के तहत अलग-अलग कार्यों के लिए स्थान निर्धारित किए जाएंगे, ताकि आपात स्थिति में मरीजों के उपचार और देखभाल में किसी तरह की अव्यवस्था न हो। नर्सिंग स्टेशन को भी आधुनिक तरीके से विकसित करने की योजना है। इसके साथ ही डॉक्टरों के केबिन और अन्य जरूरी हिस्सों को भी बेहतर स्वरूप दिया जाएगा।
ट्रामा सेंटर को इस तरह विकसित करने की योजना है कि यहां आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर माहौल और व्यवस्थित सुविधाएं मिल सकें। नर्सिंग स्टेशन, डॉक्टरों के केबिन और अन्य हिस्सों का डिजाइन आधुनिक अस्पतालों की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। इससे अस्पताल की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल के आरएमओ डॉ. मुनीष ने बताया कि फिलहाल प्रस्ताव पास होने के बाद अगला कदम बजट जारी होने का है। बजट मिलने के बाद ही निर्माण और विकास कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें