संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी।
तरावड़ी अनाज मंडी में एक आढ़ती के साथ जीरकपुर के बोगस व्यापारी ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। इस मामले को लेकर शुक्रवार को तरावड़ी मंडी एसोसिएशन के प्रधान सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में सभी आढ़तियों ने मिलकर फ्रॉड करने वाले के खिलाफ तरावड़ी थाना प्रभारी को शिकायत दी है।
मंडी प्रधान सुभाष गुप्ता ने बताया कि कुछ दिन पहले तरावड़ी के एक आढ़ती मदनलाल के पास पंजाब जीरकपुर से दो लोग व्यापारी बनकर आए और धान की खरीदने के लिए रेट फाइनल करके धान का सौदा किया और टोकन मनी के रूप में एक लाख भी एडवांस जमा करवा दिया। अगले दिन मदनलाल आढ़ती ने जीरकपुर की एक फार्म के नाम बिल बनाकर लगभग सात लाख रुपए का धान तरावड़ी की गाड़ी से लोड करवा कर जीरकपुर भेज दिया। माल पहुंचाने के बाद वायदे के अनुसार कुछ दिन के बाद मदनलाल आढ़ती ने उस व्यापारी से बकाया भुगतान के बारे में बताया तो उन्होंने बकाया भुगतान देने से साफ इनकार कर दिया। मंडी के आढ़ती सौरव गर्ग, रामनिवास बंसल, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम बंसल, सचिन गर्ग व अन्य माैजूद रहे।