फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर में सेंध लगाकर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। पुलिस ने एक चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोर को गिरफ्तारी करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 92 हजार रुपये की नकदी, एक सोने की अंगूठी व 300 ग्राम चांदी बरामद की है।
विज्ञापन

बीती 11 सितंबर को दिलबाग निवासी भौजी खालसा के घर में सेंध लगाकर एक चोर ने अलमारी में रखी एक सोने की अंगूठी, 300 ग्राम चांदी के जेवरात ओर एक लाख तीस हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी थी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी, दिलबाग के पड़ोसी का रिश्तेदार था और वारदात के दिन गांव में ही मौजूद था। आरोपी पहले से ही दिलबाग के घर आता जाता था। इसलिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। इस मामले में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि दिलबाग से घर से चोरी करने के आरोप में एक चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें