फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेयरी सील करने निकली टीम, सिर्फ बयान लेकर बैरंग लौटी

विज्ञापन
अशोक विहार कॉलोनी में डेयरी संचालकों को समझाते नगर निगम कर्मचारी। प्रवक्ता निगम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के रिहायशी इलाके में चल रही डेयरियों को सील करने के लिए बुधवार को निकली नगर निगम की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। शिकायत थी कि पांच जगहों पर डेयरी चलाई जा रही हैं। टीम को मौके पर हर जगह एक-दो पशु ही मिले। संचालकों ने खुद पशुओं को शिफ्ट करने की बात कही। टीम ने लिखित में बयान लिए और एक सप्ताह में पशुओं को शिफ्ट करने की चेतावनी देकर लौट गई।
पिंगली डेयरी कॉम्पलेक्स में 55 डेयरी स्थानांतरित हो चुकी हैं। 90 संचालक डेयरी निर्माण में देरी कर रहे हैं। उन्हें कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। 90 में से 40 ऐसे प्लॉट धारक हैं, जिन्होंने नींव डालने के बाद निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ाया है। 50 प्लॉट धारकों ने अभी तक बिल्कुल भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन

निगम एक दिन पहले तीन डेयरियों पर कार्रवाई कर चुका है। साल में पांच बार डेयरियाें और उनके संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि सेक्टर-12 में इग्नू कार्यालय के पीछे चार घरों में पशु रखने की शिकायत मिली थी। कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं उप निगम आयुक्त अभय सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में सचिव राम करण भारद्वाज, सहायक मनोज मान व प्रदीप शर्मा, सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह व संदीप कुमार, सहायक सफाई निरीक्षक प्रवेश कुमार व गुलाब सिंह, पशुपालन विभाग से वेटरनरी सर्जन डॉ. राजेश ढल व वीएलडीए नरेश तथा पुलिस बल मौजूद रहा।

दो दिन में गली से कब्जा हटाने की चेतावनी
अशोक विहार कॉलोनी में घर में में ही डेयरी चलाने की शिकायत मिली थी लेकिन टीम को मौके पर एक ही पशु मिला। मालिक को एक सप्ताह में पशु को शहर से बाहर करने के निर्देश दिए गए। एक व्यक्ति ने गली में कब्जा किया हुआ था। टीम ने 2 दिन में कब्जा हटाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन लगने पर शिफ्ट करेंगे डेयरी
आनंद विहार में एक डेयरी मालिक ने बताया कि पिंगली डेयरी कॉम्प्लेक्स में उनकी डेयरी का निर्माण कार्य मुकम्मल हो गया है। बिजली मीटर लगने के बाद डेयरी को स्थानांतरित कर लेंगे। शिव कॉलोनी में डेयरी मालिक ने बताया कि उन्होंने अपनी डेयरी को शहर से बाहर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें