फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को बैंक अधिकारी बता डेढ़ लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। खुद को बैंक का अधिकारी बताकर साइबर ठगों द्वारा खाते से डेढ़ लाख रुपये से अधिक राशि निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में शेखनपुर निवासी मलकीत सिंह ने बताया कि उनके पास स्नेहा नाम की महिला का कॉल आया था। जिसने खुद को बैंक की कर्मचारी बताया और फिर उसने काल ट्रांसफर कर दी और संबंधित व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताया। उसने उनका क्रेडिट कार्ड व आधार कार्ड की जानकारी मांगी। इसके बाद एक ओटीपी भेजा तो उसके बताए अनुसार प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद उसके खाते से डेढ़ लाख रुपये से अधिक की राशि चार ट्रांजेक्शन में निकाल ली गई। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें