फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक ने वीरवार को थाना केयूके के अंतर्गत थर्ड गेट नाका ड्यूटी व थाना झांसा के अंतर्गत नाका झांसा चुंगी नाका पर तैनात सिपाही विकास, अनिल, सुनील कुमार, अरविंद कुमार, होमगार्ड सोहन लाल, संजीव कुमार, मुकेश कुमार, गुरनाम सिंह, अनिल व रणबीर सिंह को प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सभी कर्मचारियों ने नाका ड्यूटी के दौरान सजगता से कार्य करते हुए बिना नंबर प्लेट, पटाखा बजाने वाले वाहनों तथा काले शीशे वाले वाहनों को चेक किया तथा नियमों का पालन न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ने सभी जवानों को अच्छी ड्यूटी के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि पुलिसकर्मी अपराध व शांति बनाए रखने के लिए दिन-रात अपनी ड्यूटी ईमानदारी व लग्न से कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिलेभर में पुलिस की ओर से अलग-अलग जगहों पर नाके लगाए हुए हैं। पुलिस टीम हमेशा आमजन की सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर रहती है और यही पुलिस बल का उद्देश्य है। पुलिस की दैनिक ड्यूटियों के अतिरिक्त रात्रि के समय अलग से गश्त लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें