शहर की दुर्गा कालोनी में रहने वाले एक स्कूली छात्र ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक छात्र के पिता ने बताया कि उसको एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटा मानसिक रूप से परेशान रहता था। जिस कारण वो पढ़ाई में भी बहुत कमजोर था। वह 17 वर्ष की आयु में भी सातवीं कक्षा तक ही पहुंचा था। मृतक की बहनों ने बताया कि तीनों भाई-बहन दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर आए थे। भाई ने हम दोनों बहनों को घर से बाहर भेज दिया। उसके बाद उसने कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। सेक्टर 32-33 थाना के जांच अधिकारी जगदीश ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है।