फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: देवांगना नाटक में महिला के संघर्ष का किया मंचन

Sat, 22 Nov 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
देवांगना नाटक में महिला के संघर्ष का किया मंचन
विज्ञापन
करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय में हिंदी विभाग की ओर से थिएटर कार्यशाला के 12वें दिन देवांगना नाटक का स्टेज पर मंचन हुआ। नाटक में महिला के संघर्ष, आत्मसम्मान, साहस और समाज में अपनी पहचान स्थापित करने की कहानी को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। मंच पर कलाकारों ने सशक्त संवाद, भावपूर्ण अभिनय और सजीव अभिव्यक्तियों ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। नाटक ने यह संदेश दिया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, दृढ़ संकल्प और साहस से कोई भी महिला अपनी राह स्वयं तय कर सकती है। कार्यशाला 10 नवंबर से शुरू हुई जो 24 नवंबर तक चलेगी। प्राचार्य डॉ. विवेक रंगा, प्रशिक्षक संजीव लखनपाल, विभाग अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें