निसिंग। गुरु ब्रह्मानंद आश्रम में शुक्रवार को गीता महोत्सव के तहत हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक विभाग के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। गजेंद्र फोगाट ने हरियाणवी संस्कृति से कार्यक्रम को सराबोर किया। उनके गीतों पर लोग जमकर थिरके। राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों ने गीता जयंती पर अपने विचार प्रस्तुत किए। गजेंद्र ने कहा कि महाभारत के युद्ध में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था, जिसके बाद से अर्जुन ने युद्ध करना शुरू किया था। आश्रम प्रधान रामकुमार गुनियाणा, रामकुमार, ईश्वर सिंह, पवन पहलवान और विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद