कथा में प्रवचन करते श्याम मोहन भारद्वाज। स्वयं
करनाल। दयाल सिंह कॉलोनी के पार्क में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते हुए श्याम मोहन भारद्वाज ने बताया की ध्रुव जी महाराज अपनी सौतेली मां के बचपन से आहत हो कर के जंगल में भगवान की प्राप्ति के लिए जाते हैं। भगवान विष्णु की घनघोर तपस्या कर उनसे वरदान प्रात करते हैं। आचार्य ने बताया कि राजा बलि से तीन पग पृथ्वी भगवान मांगते है और भगवान संपूर्ण पृथ्वी को नाप लेते हैं। राजा बलि को पाताल लोक भेज देते है। कथा में पार्षद मनिक गर्ग, पूर्व पार्षद मोनिका गर्ग व अन्य मौजूद रहे। संवाद