फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा खंडित

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव डिंगर माजरा में अज्ञात लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को खंडित कर दिया है, जिससे समाज के लोगों में रोष है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। समाज ने शरारती तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव डिंगर माजरा में भगवान विश्वकर्मा का मंदिर है। शुक्रवार की अलसुबह जब श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे तो भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा खंडित थी। उसकी दोनों बाजू टूटी हुई थी। आरोप है कि किसी शरारती तत्व ने दीवार फांदकर मंदिर में प्रवेश किया और ईंट से मूर्ति को खंडित कर दिया। मूर्ति खंडित होने की सूचना फैली तो विश्वकर्मा समाज के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। श्री विश्वकर्मा सभा के प्रधान आत्मराम व अन्य ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा किसी एक समाज के नहीं हैं, बल्कि सभी के लिए पूज्यनीय हैं। प्रशासन से मांग है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और नई मूर्ति स्थापित करवाए। थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि गांव डिंगर माजरा में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा खंडित होने की शिकायत मिली है। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया था। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें