फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रदेश एथलेटिक्स प्रतियोगिता का कल से होगा शुभारंभ

विज्ञापन
अभ्यास करते ​खिलाड़ी। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित की जा रही राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार से होने जा रहा है। इसमें प्रदेशभर से युवा एथलीट और खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंच रहे हैं। प्रतियोगिता की सभी तैयारी कर ली गई है।
शहर के प्रमुख राजकीय विद्यालयों और खेल छात्रावास में खिलाड़ियों और कोच के लिए आवासीय और खान-पान की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा, खेल प्रांगण में स्वच्छता, प्राथमिक चिकित्सा और स्वच्छ पेयजल का विशेष प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

एईईओ संदीप खत्री ने बताया कि विभाग की ओर से मंगलवार दोपहर दो बजे से खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने आए सभी एथलीटों को आयु सीमा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, और जिला स्तरीय चयन पत्र सहित सभी मूल दस्तावेजों के साथ पंजीकरण समिति के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही खिलाड़ियों को आधिकारिक रूप खेल स्पर्धाओं के लिए पात्रता पत्र जारी किए जाएंगे। फर्जीवाड़े को रोकने के लिए विभाग ने विशेष जांच टीमों का गठन किया है, जो हर खिलाड़ी के रिकॉर्ड की पूरी बारीकी से जांच करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें