फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रामलीला भवन में हवन कर मंचन की शुरुआत

Tue, 23 Sep 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
19... रामलीला भवन में हवन कर रामलीला मंचन का शुभारंभ करते श्री रामायण पाठक सभा के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। रामलीला भवन में सोमवार सुबह श्री रामायण पाठक सभा के प्रधान रमेश चंद गुप्ता, चेयरमैन नरेश गुप्ता, महासचिव प्रभात गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज गोयल, मुख्य निर्देशक रामकिशन गुप्ता और महाप्रबंधक रविंद्र बंसल ने हवन में आहुतियां डालकर श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

रात को कलाकारों ने नारद मोह नाटक का मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। श्री रामायण पाठक सभा करनाल 121 वर्षो से लगातार रामलीला का मंचन करती आ रही है। सभा के प्रधान रमेश चंद गुप्ता ने बताया कि 23 सितंबर को श्रीराम जन्म, 24 सितंबर को अहिल्या उद्दार, 25 सितंबर को सीता स्वयंवर, 26 सितंबर को श्रीराम वनवास, 27 सितंबर को सत्यवादी राजा हरीश चंद्र, 28 सितंबर को भरत मिलाप, 29 सितंबर को सीता हरण, 30 सितंबर को लंका दहन, एक अक्तूबर को लक्ष्मण मूर्छा तथा दो अक्तूबर को दशहरे के दिन रावण वध एवं राजतिलक के उपरांत भगवान श्रीराम दरबार की आरती के पश्चात् रामलीला मंचन को विश्राम दिया जाएगा। श्रीराम जी की लीलाओं का मंचन रोजाना रात को नौ बजे शुरू होगा। दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सियों की उचित व्यवस्था सभा की ओर से की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें