फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रमाणा-रमाणी गांव का खेल स्टेडियम बदहाल, फैली गंदगी

Fri, 24 Oct 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। रमाणा-रमाणी गांव में करीब चार एकड़ में बना खेल स्टेडियम का ट्रैक ऊबड़-खाबड़ हो गया है। ओपन जिम के उपकरण जंग खाकर खराब हो चुके हैं। मैदान की साफ-सफाई न होने के कारण गंदगी फैली है व बड़ी-बड़ी घास उग चुकी है। इस कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब चार हजार की आबादी वाले इस गांव का खेल स्टेडियम जर्जर हालत में है।
मैदान की हालत खराब होने के कारण खिलाड़ी ठीक से अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। खेल उपकरण के अभाव में खिलाड़ियों को कर्ण स्टेडियम में जाकर अभ्यास करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन सुविधाओं का अभाव उन्हें पीछे धकेल रहा है। खिलाड़ियों का कहना है कि खेल स्टेडियमों की सुरक्षा को लेकर भी कोई व्यवस्था नहीं है। समय रहते स्टेडियम की हालत नहीं सुधरी तो यह मैदान केवल नाम का रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल उपकरण के लिए विभाग को लिखा
गांव के सरपंच मलकीत सिंह का कहना है कि स्टेडियम को दुरुस्त करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। स्टेडियम में एक स्टेज और बिल्डिंग का निर्माण कार्य जरूरी है, ताकि खिलाड़ियों को बैठने व अभ्यास करने की सुविधाएं मिल सके। साथ ही मैदान की नियमित सफाई और खेल उपकरण के लिए खेल विभाग को लिखा गया है, ताकि खेल उपकरण जल्द उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें