गांव अराईपुरा से बस्सी अकबरपुर सड़क के नवीकरण कार्य का उदघाटन करते विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र क
करनाल। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने शनिवार को गांव अराईपुरा से बस्सी अकबरपुर तक 2.61 किलोमीटर लंबी सड़क के नवीकरण कार्य का उद्घाटन किया। जिला परिषद की ओर से कराए गए इस कार्य पर करीब 67.31 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गांव में 85 लाख रुपये के अन्य विकास कार्य भी मंजूर हो चुके हैं, जिन पर जल्द काम शुरू कराया जाएगा। साथ ही गांव के जोहड़ से जुड़े कार्य भी शीघ्र करवाने का प्रयास किया जाएगा। हरविंद्र कल्याण ने हाल ही में घरौंडा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां लाखों लोगों की मौजूदगी के बावजूद अनुशासन और भाईचारे का शानदार उदाहरण देखने को मिला। ब्यूरो