फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Mon, 30 Mar 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
.आर्य समाज के बुजुर्ग का सम्मानित करते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण। प्रवक्ता
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा में रविवार को आर्य समाज का 107वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने आर्य समाज के लिए कार्य कर रहे बुजुर्गों व युवा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। वेद प्रचार के लिए सराहनीय कार्य करने वाले पुरोहित शंकर शास्त्री, आर्य समाज के लिए कार्य करने वाले मनोहर मलिक, आर्य मित्र, रोहतास आर्य, शीश पाल आर्य, सतनारायण आर्य, संजीव, राजेंद्र आर्य को स्मृति चिह्न देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। युवा वैदिक प्रवक्ता आचार्य अनुज शास्त्री, प्रधान जयप्रकाश आर्य, संरक्षक जगदीश आर्य, उप प्रधान सुभाष राणा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें