फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद हो चुके मुद्रणालय की जगह प्रदेश सरकार को होगी हस्तांतरित : मनोहर लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- केंद्रीय मंत्री ने किया दौरा, अधिकारियों को जगह की रिपोर्ट देने के निर्देश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल/नीलोखेड़ी। नीलोखेड़ी में बंद हो चुकी भारत सरकार मुद्रणालय की जगह अब प्रदेश सरकार को हस्तांतरित होगी। इस जगह का शुक्रवार को केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से जगह की स्थिति, भवन, कमरों आदि की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जगह खाली पड़ी है, इसे जनता के हित में इस्तेमाल करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के किसी विभाग को हस्तांतरित करेंगे। फिलहाल एचएसवीपी को देने की योजना है। यहां मुद्रणालय की करीब 36 एकड़ जगह है। करीब चार एकड़ के कुछ हिस्से में भवन बना है, अन्य जगह खाली है। इस दौरान उन्होंने नीलोखेड़ी की अनाज मंडी का भी निरीक्षण किया। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जमीन जो खाली पड़ी है, इसे जनता के हित में इस्तेमाल करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदे भारत के ठहराव के लिए भेजा प्रस्ताव
पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि करनाल में वंदे भारत के ठहराव के लिए उनकी तरफ से रेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है। शहर के लोगों ने उन्हें प्रस्ताव दिया था, रेलवे विभाग उस पर योजना बनाएगा। जनता की काफी समय से यह मांग है। विदित हो कि वंदे भारत का दिल्ली के बाद अंबाला में ही ठहराव है। कुछ गाड़ियों का पानीपत में भी ठहराव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें