फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आवक बढ़ने से मंडियों में बिगड़े हालात, जाम में फंसे किसानों के वाहन

Fri, 17 Oct 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/घरौंडा। बुधवार को बंदी के बाद वीरवार को करनाल अनाज मंडी में हाईवे के दोनों ओर सर्विस लेन पर वाहनों की कतार लगी रही। वहीं घरौंडा नई अनाज मंडी में धान की आवक के चलते दिनभर रेलवे रोड, सर्विस लेन पर जाम की स्थिति बनी रही। इसके साथ रेलवे रोड तक जाम पहुंच जाता है। जिलेभर में वीरवार को 5 लाख 58 हजार 550 क्विंटल की खरीद की गई, जिससे अब तक कुल खरीद 70 लाख 13 हजार 540 क्विंटल तक पहुंच गई है। अब तक जिले के किसानों को 700 करोड़ रुपये का भुगतान खातों में दिया जा चुका है।
करनाल अनाज मंडी के बाहर तो ट्रैक्टर ट्राॅलियों से जाम की स्थिति है ही, मंडी के अंदर भी निकलना दुश्वार हो रहा है। सड़कों पर भी धान की ढेरिया डाल दी गई हैं। उठान की गति धीमी होने के कारण किसानों के साथ साथ आढ़तियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीएफएससी अनिल कुमार ने बताया कि मंडियों में लगातार खरीद जारी है, किसानों को भुगतान भी किया जा रहा है, अब तक 700 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। 64 प्रतिशत तक खरीदे गए धान का उठान करा लिया गया है। उठान के लिए पर्याप्त संसाधन लगाए गए हैं। सीजन पीक पर है, इसलिए धान की आवक भी अधिक है। फिलहाल अब तक करीब 65 से 70 प्रतिशत धान मंडियों में पहुंच चुका है।
विज्ञापन

पुलिस तैनात रहने के बावजूद नहीं सुधर रही स्थिति
इधर घरौंडा अनाज मंडी में जाम की स्थिति बन जाने के कारण लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जाम खुलवाने के लिए पूरा दिन पुलिस तैनात रहती है, लेकिन स्थिति बहुत देर में काबू आ रही है। कई दिनों से धान की आवक में तेजी आ रही है। सुबह हो शाम सारा दिन धान की ट्रालियां मंडी गेट पर खड़ी रहती है। रात को ही धान की ट्रालियां आ जाती है। सारी रात किसान ट्रेक्टरों पर गुजार देते हैं। वीरवार को भी पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रही। जिससे लोगो व दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्केट कमेटी सचिव चंद्रप्रकाश ने बताया कि धान की आवक कई दिनों से बढ़ रही है और लिफ्टिंग भी 70 प्रतिशत के करीब हो गई है।
विज्ञापन


तय समय पर नहीं हो रहा भुगतान : मेहला
करनाल। भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के प्रवक्ता बहादुर मेहला ने कहा है कि मंडियां धान से अटी हैं। उठान नहीं होने की वजह से किसान मायूस हैं। किसानों के खिलाफ अधिकारी और व्यापारी मिलकर साजिश रच रहे हैं। अगर ऐसे ही हालात रहे तो अन्नदाताओं के परिवारों के लिए दिवाली का त्योहार इस बार फीका रह जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री 72 घंटे में किसानों की फसलों का भुगतान करने के वादे करते हैं। हैरानी की बात है कि मंडियों में किसान धान को बेच चुका है, लेकिन उठान नहीं हो रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें