करनाल जिले के गांव काछवा स्थित सीएस इंटरनेशनल स्कूल प्रांगण में प्राथमिक शिक्षा वर्ग के चल रहे सात दिवसीय शिविर का बुधवार को समापन हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता ईश्वर लाठर फूंसगढ चेयरमैन खेतीबाड़ी ने की। बडखालसा सोनीपत के वीरेंद्र और जिला प्रचारक चरणजीत मुख्य वक्ता रहे।
अपने संबोधन में वीरेंद्र ने कहा कि शिविर में बहुत बड़े वर्ग को प्रशिक्षिण किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जो कुछ भी शिविर में सिखाया गया। शिक्षार्थियों को उसी व्यवस्था के अनुरूप अपने आपको ढालना है। उन्होंने बताया कि शिविर में व्यक्तित्व निर्माण और समाज निर्माण को लेकर शिक्षार्थियों को प्रशिक्षित किया गया। इस शिविर में जिले के 62 स्थानों के 135 शिक्षार्थियों ने भाग लिया और इनको 16 शिक्षकों ने शिक्षा-दीक्षा दी। व्यवस्थाओं के नाते 25 प्रबंधक इस शिविर में रहे। इस अवसर पर वर्ग पालक भीष्म, वर्क कार्यवाह सुरेश, मुख्य शिक्षक पुनीत, पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आईडी स्वामी, पूर्व मंत्री शशीपाल मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष और विधायक भगवान दास कबीरपंथी, मेयर रेनू बाला गुप्ता, अशोक सुखीजा, अशोक भंडारी, प्रवीन लाठर, योगेंद्र राणा, शिवनाथ कपूर, अशोक जैन आदि मौजूद रहे।
बाक्सये रही दिनचर्यावर्ग की दिनचर्या सुबह चार बजे से प्रारंभ होकर रात्रि सवा दस बजे तक रही। करीब सवा चार घंटे का कठिन शारीरिक और दिनभर बौद्धिक कार्यक्रम रहे। समय-समय पर शिक्षार्थियों का शिक्षक के दौरान प्रांत, विभाग व जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन किया गया। इस शिविर के साथ-साथ घोष वर्ग भी लगाया गया, जिसमें जिलेभर के 11 शिक्षार्थियों व चार शिक्षकों ने भाग लिया। दोनों शिविरों में शिक्षार्थियों ने जो सीखा, उसका आज प्रदर्शन किया। अब यह शिक्षार्थी संगठन की योजना के अनुसार अपने-अपने स्थानों पर जाकर संघ कार्य में सहयोगी बनेंगे।