करनाल। फुसगढ़ में नौकर घर से 28 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। घर के मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव फुसगढ़ निवासी अमित ने बताया कि उसका नौकर पंकज बिहार के बिरनगर का रहने वाला है। वह 45 दिन से उसके पास काम कर रहा था। 20 अगस्त की सुबह 6:20 बजे वह घर से 28 हजार रुपये, एक मोबाइल और मोटरसाइकिल लेकर भाग गया। दुकान में चोरी करते आरोपी सीसीटीवी में भी कैद हो गया। हालांकि मोटरसाइकिल राजीव पुरम के समीप मिल गई है लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। संवाद