फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कार्यालय पहुंचे सचिव, अन्य कर्मचारी भी लौटे दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नई अनाज मंडी में मार्केट कमेटी सचिव के ड्राइवर रोहताश के आत्महत्या के मामले में जांच के बीच रविवार को मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया मंडी स्थित कार्यालय पहुंचे। उसके साथ कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी दफ्तर पहुंचे और नियमित कामकाज में जुटे। रोहताश की मौत के बाद परिजनों की ओर से सचिव समेत कुछ कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसके बाद पुलिस ने मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू की थी।
विज्ञापन

रोहताश की मौत के मामले में पुलिस ने सचिव विकास सेतिया समेत मामले से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की है। पुलिस की ओर से जरूरी तथ्यों और आरोपों को लेकर जानकारी ली गई।
रोहताश की आत्महत्या के बाद पुलिस ने सचिव विकास सेतिया, क्लर्क रितु और अकाउंटेंट अंकित की भूमिका को लेकर भी जांच कर रही है। परिजनों की ओर से रोहताश को परेशान किए जाने के आरोप लगाए गए थे। पुलिस इन आरोपों के साथ-साथ घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बोले- जरूरत पड़ी तो फिर बुलाएंगे
थाना प्रभारी रोहताश ने बताया कि मामले में जरूरी पूछताछ की जा चुकी है। यदि जांच के दौरान दोबारा किसी व्यक्ति से पूछताछ की आवश्यकता हुई तो उसे बुलाया जाएगा। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों को जांच में शामिल कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें