करनाल। बडौता नहर में चार दिन पहले मिले 15 वर्षीय किशोरी के शव के मामले में पुलिस जांच में जुटी है। अभी तक किशोरी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी किशोरी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अब पुलिस ने विसरा को लैब में जांच के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण कारण का खुलासा होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद