असंध। पुलिस की स्पेशल यूनिट असंध की टीम द्वारा शनिवार को एक आरोपी को बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पक्का खेडा निवासी आरोपी बख्शीश सिंह उर्फ गौरी को प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल ट्रामाडोल के साथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से पॉलिथीन में 90 पत्ते प्रतिबंधित ट्रामाडोल के बरामद किए गए। इनमें 900 प्रतिबंधित कैप्सूल थे। आरोपी प्रतिबंधित कैप्सूलों को सस्ते दाम पर खरीद कर नशे के आदि लोगों को महंगे दाम पर बेचने का भी काम करता है। वह प्रतिबंधित कैप्सूल को निसिंग क्षेत्र से करीब पंद्रह सौ रुपए प्रति पत्ते के हिसाब से खरीदकर लाया था। संवाद