फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना तलाक लिए दूसरी शादी की, पहली थाने पहुंची

Wed, 27 Nov 2013 12:28 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पिहोवा निवासी एक महिला की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न व अवैध तौर पर दूसरी शादी करने के आरोप में उसके पति व एक अन्य महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस में दर्ज शिकायत में पिहोवा निवासी ज्योति ने कहा कि उसकी शादी 22 फरवरी 2004 को पंजाब के जांलधर निवासी मनोज कुमार के साथ हुई थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पति मनोज ने उससे बिना तलाक लिए एक अन्य महिला के साथ शादी कर ली। आरोपी ने अपने पासपोर्ट पर भी पत्नी का नाम दूसरी महिला का लिखवाया है।
विज्ञापन


जब उसने इस बारे में आपत्ति जताई तो मनोज ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आखिरकार तंग आकर उसने इसकी शिकायत न्यायालय में की।

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता के  पति मनोज और महिला तमन्ना भल्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें