फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घरौंडा शहर का बढ़ेगा दायरा, मिलेगा नगर परिषद का दर्जा

विज्ञापन
घरौंडा नगरपालिका की हाउस की बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा करते पार्षद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। हरियाणा सरकार के नए नियमों के तहत शुक्रवार को विधायक हरविंद्र कल्याण की मौजूदगी में नगर पालिका घरौंडा के हाउस की बैठक हुई। बैठक में नगरपालिका क्षेत्र की सीमा को 3200 एकड़ से बढ़ाकर 4500 एकड़ किए जाने पर मुहर लगा दी गई। 1300 एकड़ का नया क्षेत्र नगरीय सीमा में शामिल होगा। साथ ही आबादी को देखते हुए नगर परिषद बनाने का मुद्दा भी उठा। करीब चालीस मिनट तक चली बैठक में स्ट्रीट लाइट, निर्माण कार्यों, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, अतिक्रमण हटाने, कर्मचारियों को साबुन, तेल वर्दी आदि देने जैसे कई प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। वहीं नगर परिषद का दर्जा देने पर भी मोहर लग गई।
नगरपालिका हाउस की बैठक पालिकाध्यक्ष हैप्पी लक गुप्ता की अध्यक्षता में सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर शुरू हुई। विधायक हरविंद्र कल्याण के प्रस्तावों को भी एजेंडे में शामिल किया गया। पहला प्रस्ताव ही सीमा विस्तार का था। सदन को बताया गया कि अभी पालिका की सीमा 32 सौ एकड़ है, लेकिन सौ से अधिक डेेरे ऐसे हैं, जो वोट तो नगरपालिका चुनाव में देते हैं लेकिन उन्हें पालिका की ओर से कोई भी सुविधा मयस्सर नहीं कराई जा रही है। सीमा विस्तार करके अब 4500 एकड़ होनी चाहिए, ताकि ये डेरे भी सीधे तौर पर पालिका क्षेत्र में शामिल हो जाएं, उन्हें मूलभूत सुविधा मिल सके। सदन ने ध्वनिमत से प्रस्ताव को पारित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरा बड़ा प्रस्ताव नगरपालिका को नगर परिषद का दर्जा दिलाने का था। ये भी पुरानी मांग है, क्योंकि पहले पालिका की कुल आबादी 30 हजार थी, लेकिन अब मतदाता 30 हजार से अधिक हो गए हैं, तो आबादी कम से कम 50 हजार या उससे अधिक होना स्वाभाविक ही है। इस प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
विधायक ने पार्षदों का आह्वान किया कि वे शहर व वार्डों में विकास कार्य करवाने के लिए नगर दर्शन पोर्टल पर भी अपने कार्य अपलोड करें। इसके बाद शहर को और स्वच्छ व सुंदर रखने पर भी चर्चा की गई। कुछ सामाजिक व व्यापारिक संगठनों को स्वच्छता अभियान से जोड़ा जाएगा। नगरपालिका की खाली पड़ी जमीन का डाटा तैयार किए जाने और हर वार्ड में विकास कार्य करवाने के भी प्रस्ताव पास किए गए। स्ट्रीट लाइट लगाने प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन

नगरपालिका के कर्मचारियों के हितों में भी उन्हें तेल, साबुन व वर्दी देने का प्रस्ताव पास किया गया। कुछ पार्षदों ने पालिता सचिव पर बैठक की खानापूर्ति करने का आरोप लगाया। कई समस्याए हैं, उनके समाधान पर चर्चा नहीं की गई। नगरपालिका अध्यक्ष हैप्पी लक गुप्ता ने बताया कि शहर में विकास कार्य, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों के हितों में मुद्दे पास करने, शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराना जैसे मुद्दे पास किए गए हैं। बैठक में जयनारायण, बलिंद्र सिहमार, अनु रानी, अनुज गुप्ता, जवाहर राणा, अश्वनी राणा, ओंकार दत्त शर्मा, सोमदत्त प्रजापत, अमन जोशी, अमित गुप्ता, संजीव पाल आदि 17 में से 16 पार्षदों ने हिस्सा लिया।
इन प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा
- नगरपालिका को नगर परिषद का दर्जा दिलवाना।
- नगरपालिका की सीमा बढ़ाने पर मुहर लगी।
- शहर को स्वच्छ व सुंदरीकरण कराना।
- शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराना।
- कर्मचारियों के साबुन तेल व वर्दी की व्यवस्था कराना।
- शहर व वार्डों में विकास कार्य करवाने पर विचार विमर्श
- शहर में स्ट्रीट लाइट लगवाने पर मुहर लगी।
- शहर में खाली पड़ी जमीन का डाटा तैयार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें