फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रैली निकाल डेंगू के खिलाफ किया जागरूक

Sun, 17 May 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी और स्वास्थ्यकर्मी जगबीर सिंह। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
पानीपत। विश्व डेंगू दिवस पर शनिवार को गांव नौल्था के राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जागरूकता रैली निकाल विद्यार्थियों को जागरूक किया। डॉ. दिनेश बिंद्रा और स्वास्थ्यकर्मी जगबीर सिंह ने सभी को डेंगू-मलेरिया के लक्षण, बचाव के उपाय बताए। स्वास्थ्यकर्मी जगबीर सिंह ने बताया कि विश्व डेंगू दिवस पर स्कूलों में मच्छर मारने की दवा का छिड़काव किया गया। टीम नुक्कड़ सभा, पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक कर रही है। महिला स्वास्थ्यकर्मी पिंकी, सोनू व अध्यापक पूनम रानी, कमलेश देवी, सुषमा देवी उपस्थित रहीं। संवाद

जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी और स्वास्थ्यकर्मी जगबीर सिंह। स्रोत : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें