फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दिल्ली पैरलल नहर के पुराने पुल की सड़क धंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मूनक। नहर के तेज बहाव और वाहनों के दबाव के कारण मूनक के पास दिल्ली पैरलल नहर के पुराने पुल की सड़क धंस गई। आनन-फानन मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने यातायात को रुकवाया। इसी पुराने पुल के साथ निर्माणाधीन नए पुल से यातायात को शुरू किया। नए पुल पर चढ़ने के लिए अस्थायी तौर पर मिट्टी और रेत डालकर सड़क से जोड़ा गया। गनीमत यह रही कि जिस समय किनारे से पुल की सड़क धंसी उस समय यातायात कम था।
विज्ञापन


यह सड़क मूनक को पानीपत रिफाइनरी और असंध-हांसी मार्ग को जोड़ती है। विदित हो कि करीब 40 वर्ष पुराने पुल को कंडम घोषित करने के बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से यहां नए पुल का निर्माण किया गया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे रिफाइनरी की तरफ से आ रहा ट्रक जैसे ही पुल से गुजरा तो एकदम झटका लगा। आसपास के लोगों ने उसे देखा और ट्रक ड्राइवर ने अपना ट्रक रोक कर देखा कि पुल के किनारे में दरार आ गई। सूचना नहरी और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दी गई। तुरंत अधिकारी कर्मचारियों को लेकर पहुंचे और जेसीबी की मदद से पुल को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया गया।

पीडब्ल्यूडी के एसडीओ संजीव कुमार का कहना है कि नया पुल पुराने पुल से लगभग दो से ढाई फीट ऊंचा बनाया गया है। इस कारण इसकी सड़क से कनेक्टिविटी अभी नहीं दी थी। नहर का पानी कम होने तक काम रोका हुआ है। पानी का बहाव और मिट्टी के कटाव के कारण पुराने पुल की सड़क धंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, सिंचाई विभाग के एसडीओ लखन सिंह का कहना है कि इसमें सिंचाई विभाग का कोई भी काम नहीं क्योंकि पुल को तैयार करके देना पीडब्ल्यूडी विभाग का काम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें