फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चावल का कंटेनर बदलकर भर दिया नमक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/असंध। चावलों से भरे कंटेनरों में से एक कंटेनर को ही बदल दिया गया। इसमें चावल की जगह नमक भरा मिला। इससे व्यापारी को करीब 16.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
यह गड़बड़ी राइस मिल से लेकर कांडला पोर्ट के बीच रास्ते में हुई। इस काम के लिए दो एजेंसियां लगाई गई थी। एक एजेंसी का काम राइस मिल से कंटेनरों में चावल भरकर पानीपत के ट्रेन यार्ड तक पहुंचाने का था। जबकि दूसरे एजेंसी का काम कंटेनरों को ट्रेन में लोड करवाने के बाद पोर्ट तक पहुंचाने का था। चावल व्यापारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरा गामा रोड असंध स्थित महाबीर राइस मिल के मालिक भावुक गोयल ने शिकायत में बताया कि वे बासमती चावल के एक्सपोर्ट का काम करते हैं। उन्होंने एक्सपोर्ट के लिए अपने राइस मिल से 26 कंटेनर बासमती चावल भेजे थे। हर कंटेनर में 20 टन माल था। राइस मिल से ट्रेन यार्ड तक आर्यम कारगो कंपनी के कंटेनर में माल भेजा गया। कंटेनर को ट्रेन में लोड कर कांडला पोर्ट पर भेजने का काम डीपी वर्ल्ड एजेंसी का था। इसी बीच एक कंटेनर को ही बदल दिया गया। इन कंटेनर में चावल की जगह नमक मिला। इसमें करीब 16.50 लाख रुपये के चावल थे। कंटेनर की ये अदला बदली राइस मिल से निकलने के बाद कांडला पोर्ट के बीच हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें