फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निर्मल विहार के लोगों ने खुद साफ की डिवाइडर पर उगी झाड़ियां और घास

विज्ञापन
डिवाइडर और फुटपाथ की झाड़ियों को हटाते निर्मल विहार निवासी स्वंय
विज्ञापन
करनाल। हादसों से परेशान निर्मल विहार के लोगों ने रविवार को नगर निगम का इंतजार करने के बजाय खुद ही सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाल लिया। रविवार सुबह सेवानिवृत्त थानेदार चरण सिंह, आरडब्ल्यूए चेयरमैन संधू, सुरेश, बृज शर्मा, सीनियर लेक्चरर मीर सिंह, कॉलेज लेक्चरर अरुण समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मुख्य मार्ग के डिवाइडर और फुटपाथ पर उगी घनी झाड़ियों और घास को दरांती और झाड़ू से साफ किया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि झाड़ियों के कारण मोड़ पर सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते थे और इसी वजह से यहां लगातार हादसे हो रहे थे। बीते दिनों हुए हादसों में तीन लोगों की टांगें टूट चुकी हैं। वहां से गुजर रहे वार्ड चार के पार्षद भूपिंदर भी साथ में जुड़े और सफाई की। लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई नहीं हुई। हादसों के बाद उन्हें लगा कि इंतजार करने से किसी की जान जा सकती है, इसलिए खुद सफाई करने का निर्णय लिया।

तीन महीने में उखड़ी सड़क पर भी रोष
सफाई अभियान के दौरान साईं बाबा मंदिर मार्ग पर बनी नई सड़क को लेकर भी लोगों का गुस्सा सामने आया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क बने अभी दो-तीन महीने ही हुए हैं, लेकिन तारकोल उखड़ने लगी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। नागरिकों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने और मार्ग पर दोबारा स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें