फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने दी कैथल में रेलवे हाल्ट को मंजूरी

Thu, 28 Nov 2013 11:43 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल में सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों से कैथल वासियों को अब एक ओर बड़ी राहत मिलने जा रही है। रेलवे ने सांसद की ओर से लोगों की मांग पर उठाए गए नए बस अड्डे के पास रेलवे हाल्ट बनाने की मांग को मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन


खुद रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्र लिखकर सांसद नवीन जिंदल को इस बारे में जानकारी दी। उम्मीद है कि अब शीघ्र ही इसका निर्माण पूरा होकर लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

समय के साथ पैसे की बचत
कैथलवासियों सहित विभिन्न जिलों और दूसरे प्रदेशों से कैथल में रेल से आने-जाने वाले उन यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जो रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड, लघु सचिवालय या फिर यहां स्थित करीब दो दर्जन से अधिक की कॉलोनियों, हुडा सेक्टरों में अपने कार्यों के लिए आते-जाते हैं।
विज्ञापन


इन यात्रियों को इतना ही किराया तो रेल से कुरुक्षेत्र से कैथल तक देना पड़ता है और उतना ही किराया रेलवे स्टेशन से उक्त कालोनियों, लघु सचिवालय या बस अड्डे तक जाने में देना पड़ता है। दूसरा इससे समय भी खराब होता है।

जिंदल से की थी लोगों ने मांग
शहर से नए बस अड्डे के शिफ्ट होने के बाद लोगों ने सांसद नवीन जिंदल से मांग की थी कि नए बस अड्डे के पास एक छोटा रेलवे स्टेशन बनाया जाए। ताकि उन्हें बेवजह की परेशानी न हो। सांसद नवीन जिंदल ने इस बारे में विभाग में पत्राचार कर जनता की परेशानी के बारे में अधिकारियों को अवगत करवाया। जिस पर यह मामला रेलवे में विचाराधीन था।

कैथलवासियों को मिलेगी बड़ी राहत
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि उत्तर रेलवे के सीनियर डिवीजनल कॉमर्शियल मैनेजर ने 23 दिसंबर 2009 को हुडा कॉलोनी स्थित बस अड्डे के निकट हाल्ट बनाने के लिए लिखा था। पत्र में हाल्ट की मांग से सहमत होते हुए तत्कालीन जिला उपायुक्त से अनुरोध किया गया था कि वह इसका उचित नाम सुझाएं ताकि इस मामले पर समुचित कार्रवाई की जा सके।

5 फरवरी 2010 को भेजे अपने जवाब में जिला उपायुक्त ने इसका नाम न्यू रेलवे स्टेशन कैथल सुझाया था। इसके बाद उन्होंने रेल मंत्रालय से अनुरोध किया था कि लंबे समय से विचाराधीन इस हाल्ट की मांग मंजूर की जाए। रेलमंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मांगपत्र पर जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद 3 अक्तूबर 2013 को सांसद जिंदल ने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक वीके गुप्ता से मुलाकात की जिसमें उन्होंने संकेत दिया था कि एक महीने के अंदर हॉल्ट मंजूर हो जाएगा। गुप्ता ने अपना वादा निभाया।

सांसद जिंदल ने दोनों को धन्यवाद देते हुए अनुरोध किया कि वे जल्द से जल्द निर्माण शुरू कराएं। सांसद जिंदल ने इसके साथ ही बजट में मंजूर कैथल-दिल्ली ट्रेन भी जल्द चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कैथलवासियों की परेशानी को देखते हुए रेल मंत्रालय अविलंब यह ट्रेन चलाए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें