फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शोभायात्रा से अहिंसा, सत्य और धर्म का दिया संदेश

Tue, 31 Mar 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
भगवान महावीर जयंती के अवसर पर शहर में निकाली गई शोभा यात्रा में भगवान के भजनों पर नाचते श्रद्धा
विज्ञापन
करनाल। भगवान महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर श्री दिगंबर जैन समाज की ओर से शहर में शोभायात्रा का आयोजन हुआ। यह शोभायात्रा भगवान महावीर के जीवन और उनके अहिंसा, सत्य और धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यात्रा में भजनों पर श्रद्धालु नाचते नजर आए। जैन मंदिर से निकली शोभायात्रा, सराफा बाजार, कर्ण गेट, दयालपुरा गेट, कर्ण ताल, सदर बाजार से होते हुए जैन स्कूल पहुंची जहां भगवान महावीर का अभिषेक किया गया। यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रथ के सारथी बने दिनेश जैन व भगवान जी को चंवर ढुलाने का सौभाग्य प्रोफेसर एससी जैन और प्रत्युश जैन को प्राप्त हुआ। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें