नरसी विलेज पार्ट टू परिवार की ओर से आयोजित श्रीशिवमहापुराण कथा में प्रवचन करते आशीष सागर स्नेह
करनाल। नरसी विलेज पार्ट टू परिवार की ओर से आयोजित शिव महापुराण कथा में प्रवचन करते आशीष सागर स्नेह बंधु ने कहा कि पंचाक्षरी शिव मंत्र का महिलाओं को जाप नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि शिव महापुराण के अनुसार महिलाओं को ''''ॐ नमः शिवाय'''' (षडाक्षर) की जगह '''' शिवाय नमः'''' या ''''ओम शिवाय नमः'''' का जाप करना चाहिए। वहीं सत्संग और धार्मिक आयोजन में तो ढ़ोल बाजों के साथ कभी भी इस मंत्र का जाप नहीं होना चाहिए। संवाद