फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घरौंडा में सेक्टर विकसित करने की प्रक्रिया तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से घरौंडा शहर में नए सेक्टर विकसित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके लिए बुधवार को क्राउन सिटी में एचएसवीपी की प्रशासक अदिति की अध्यक्षता में किसानों के साथ बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों ने किसानों को सेक्टर विकसित करने से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी राय व सुझाव भी सुने।
विज्ञापन

सरकार ने हाल ही में बजट सत्र के दौरान घरौंडा में करीब 239 एकड़ भूमि पर चार नए सेक्टर विकसित करने की घोषणा की है। सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित सेक्टरों में एक सेक्टर लाइनपार क्षेत्र में, दूसरा रेस्ट हाउस के सामने, एक सेक्टर-9 के आसपास और दो सेक्टर डिंगर माजरा रोड के आसपास विकसित किए जाने की योजना है। जिन किला नंबरों में सेक्टर विकसित किए जाने हैं, उनके बारे में भी विभागीय अधिकारियों ने जानकारी साझा की। बैठक में बताया गया कि शहर में कुल पांच सेक्टर विकसित करने की योजना है, जिनमें सेक्टर-1, सेक्टर-2, सेक्टर-7, सेक्टर-8 और सेक्टर-9 शामिल हैं। इनमें से सेक्टर-9 पहले से विकसित है जबकि बाकी चार के लिए विभाग ने जमीन चिह्नित कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें