फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट बनकर घरौंडा की श्रेया ने कायम की मिसाल

Sat, 21 Sep 2013 11:02 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा के गांव बीड़ माजरा गांव की बेटी श्रेया का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। श्रेया ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद के लिए ऑल इंडिया की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान पाकर जिले का ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


श्रेया का यह चयन एनसीसी की सीधी भर्ती के तौर पर हुआ है। इस पद के लिए पूरे भारत में केवल चार ही पद थे। इसमें प्रदेश से श्रेया अकेली थी। श्रेया ने अपनी मेहनत व काबलियत को साबित किया। श्रेया पुत्री जयपाल ने बताया कि उसकी बचपन से ही इच्छा थी कि वह भारतीय सेना में ऑफिसर भर्ती हो, जो अब पूरा गया।

अब पांच अक्तूबर से चेन्नई में उसकी उसकी इस पद के लिए ट्रेनिंग शुरू होगी। श्रेया के पिता करनाल बार एसोसिएशन में अधिवक्ता हैं। उन्होंने अपनी बेटी को आगे बढ़ने के लिए कदम-कदम पर पूरा साथ दिया है। श्रेया के पिता जयपाल ने कहा कि जो लोग लड़के व लड़की में अंतर समझते हैं। वह ऐसा सोचकर पाप करते हैं।
विज्ञापन


यदि लड़की को पूरी सुविधाएं दी जाएं व उसका साथ दिया जाए तो वह लड़कों से किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है। लड़की व लड़के को समान समझना चाहिए। श्रेया की इस उपलब्धि पर करनाल बार एसोसिएशन के सचिव विशाल टूर्ण, सदस्य धीरज खरकाली, निर्मल स्टौंडी, सुरजीत सुबरी, रमन कुमार, वेदपाल ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें